Filmy Ladka

a SRS entertainment company.


Upcoming Bollywood Movies 2023 (100+ Films)
FILMY LADKA Brings You Upcoming Bollywood Movies 2023 Complete Upcoming Bollywood Movies Releasing In Year 2023 With Release date ,Cast & Crew, Trailer & Much More about Upcoming films In 2023 From Much-Awaited Bollywood Movies Pathaan To Hrithik Roshan Most Anticipated Upcoming Film Fighter Directed By Siddharth Anand.

केंद्र की बड़ी घोषणा! 2 साल में देशभर से खत्‍म कर दिए जाएंगे टोल प्‍लाजा, जानें कैसे वसूली करेगी सरकार

Clicked : Shakti Raj Singh

देशभर में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया कि आने वाले दो सालों में भारत को टोल नाका मुक्त (toll naka mukat) बना दिया जाएगा

देशभर में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया कि आने वाले दो सालों में भारत को टोल नाका मुक्त (toll naka mukat) बना दिया जाएगा. इसके लिए सरकार ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) को अंतिम रूप देने का फैसला लिया है. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले दो सालों में वाहनों का टोल सिर्फ आपके लिंक्ड बैंक खाते से ही काटा जाएगा.

पुराने वाहनों में भी लगाए जाएंगे GPS सिस्टम

बता दें इस समय देश में सभी कॉमर्शियल वाहन ट्रैंकिग सिस्टम से लैस हैं. वहीं, सरकार सभी पुराने वाहनों में भी जीपीएस सिस्टम टेक्नोलॉजी लगाने के लिए तेजी से काम करेगी.

1.34 ट्रिलियन तक बढ़ जाएगी टोल से आय

GPS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टोल आय पांच साल में 1.34 ट्रिलियन तक बढ़ सकती है. मंत्री ने कहा, “कल सड़क परिवहन और राजमार्ग और अध्यक्ष, एनएचएआई की मौजूदगी में, टोल संग्रह के लिए जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करके एक प्रस्तुति दी गई थी. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले पांच सालों में हमारी टोल आय 1,34,000 करोड़ रुपए होगी.”

एक साल पहले फास्टैग किया था अनिवार्य

सरकार देश भर में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही बनाने के लिए यह खास कदम उठा रही है. पिछले एक साल में, केंद्र सरकार ने देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है. फास्टैग की अनिवार्यता के बाद ईधन की खपत में आई है. इसके अलावा प्रदूषण पर भी लगाम लगी है.

https://hindi.news18.com/news/business/nitin-gadkari-said-india-will-be-toll-naka-mukat-bharat-in-coming-two-years-ndss-3380464.html

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started